सचिवालय में फर्जी नियुक्ति पर लखनऊ में शिकायत

उत्तराखंड सचिवालय में फर्जी नियुक्ति दिखाकर लाखों रुपए ठगे जाने पर लखनऊ के एक व्यक्ति ने वहां के एसएसपी से शिकायत की है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में अभियुक्त ने खुद को लोक सेवा आयोग का संयुक्त सचिव बताकर उसे नौकरी का झांसा दिया और १५ लाख रुपए ठग […]

उत्तराखंड सचिवालय में फर्जी नियुक्ति दिखाकर लाखों रुपए ठगे जाने पर लखनऊ के एक व्यक्ति ने वहां के एसएसपी से शिकायत की है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में अभियुक्त ने खुद को लोक सेवा आयोग का संयुक्त सचिव बताकर उसे नौकरी का झांसा दिया और १५ लाख रुपए ठग दिए। उसके बाद उससे देहरादून के काफी चक्कर कटवाए। जब पैसे वापस मांगे गए तो उसने उत्तराखंड सचिवालय में फर्जी नियुक्ति दिखाकर एक लाख और मांग लिए। जब नौकरी न लगने पर फिर से रुपए वापस मांगने के लिए दबाव डाला तो उसे फर्जी चैक थमा दिए गए। ठगी का शिकार होने पर बेरोजगार युवक ने एसएसपी से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
लखनऊ में दर्ज इस मामले से उत्तराखंड सचिवालय फर्जी नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: कथित ऑडियो विवाद पर कांग्रेस विधायक और उनके भाइयों का पुतला फूंका , सार्वजनिक माफी और जांच की मांग

पुलिस ने बाजार की ओर बढ़ता पुतला रोका, थाने के पास ही दहन महिला सम्मान और कथित राजनीतिक दबाव के आरोपों को लेकर...

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

Related Posts