सचिवालय में फर्जी नियुक्ति पर लखनऊ में शिकायत

उत्तराखंड सचिवालय में फर्जी नियुक्ति दिखाकर लाखों रुपए ठगे जाने पर लखनऊ के एक व्यक्ति ने वहां के एसएसपी से शिकायत की है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में अभियुक्त ने खुद को लोक सेवा आयोग का संयुक्त सचिव बताकर उसे नौकरी का झांसा दिया और १५ लाख रुपए ठग […]

उत्तराखंड सचिवालय में फर्जी नियुक्ति दिखाकर लाखों रुपए ठगे जाने पर लखनऊ के एक व्यक्ति ने वहां के एसएसपी से शिकायत की है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में अभियुक्त ने खुद को लोक सेवा आयोग का संयुक्त सचिव बताकर उसे नौकरी का झांसा दिया और १५ लाख रुपए ठग दिए। उसके बाद उससे देहरादून के काफी चक्कर कटवाए। जब पैसे वापस मांगे गए तो उसने उत्तराखंड सचिवालय में फर्जी नियुक्ति दिखाकर एक लाख और मांग लिए। जब नौकरी न लगने पर फिर से रुपए वापस मांगने के लिए दबाव डाला तो उसे फर्जी चैक थमा दिए गए। ठगी का शिकार होने पर बेरोजगार युवक ने एसएसपी से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
लखनऊ में दर्ज इस मामले से उत्तराखंड सचिवालय फर्जी नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts