तीन अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि

इस बार शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली न बरतने के उद्देश्य से तीन अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग गौचर डिवीजन के अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई पोखरी के ईई व जल संस्थान कर्णप्रयाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं। चमोली […]

इस बार शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली न बरतने के उद्देश्य से तीन अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग गौचर डिवीजन के अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई पोखरी के ईई व जल संस्थान कर्णप्रयाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं।
चमोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विभिन्न शिकायतों तथा समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों द्वारा पिछले काफी समय से हीलाहवाली की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत व समस्या की समीक्षा विभागवार २० दिनों में की जानी आवश्यक है, लेकिन जब पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग और जल संस्थान के अधिकारी ही समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होंगे तो उनसे संबंधित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कैसे संभव हो सकेगा। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि संबंधित अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाए, जिससे अन्य अधिकारी भी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव कर सकें।

Also Read This

बड़ी खबर: हंगामे के बीच खत्म हुआ विधानसभा सत्र । अनुपूरक बजट पास; 10 विधेयक पारित

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक...

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एम पी टी के नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत

यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाईदेहरादून. श्री गुरु राम राय...

Related Posts