सचिवालय में फेरबदल। सिडकुल से आर राजेश कुमार, आबकारी से युगल किशोर हटे ।

कुलदीप एस राणा  उत्पल कुमार के चीफ सेक्रेटरी की कुर्सी संभालने के बाद सचिवालय में बहुप्रतीक्षित फेरबदल को आखिरकार अंजाम दे ही दिया गया।  एक नवंबर को हुए इस बदलाव में 11 आईएएस 1 आईपीएस और 3 पीसीएस के कार्य क्षेत्र में बदलाव किये गए है। लंबे समय से MD सिडकुल की कुर्सी पर जमे […]

कुलदीप एस राणा
 उत्पल कुमार के चीफ सेक्रेटरी की कुर्सी संभालने के बाद सचिवालय में बहुप्रतीक्षित फेरबदल को आखिरकार अंजाम दे ही दिया गया।
 एक नवंबर को हुए इस बदलाव में 11 आईएएस 1 आईपीएस और 3 पीसीएस के कार्य क्षेत्र में बदलाव किये गए है।
लंबे समय से MD सिडकुल की कुर्सी पर जमे आर राजेश कुमार को हटा उनके  स्थान पर केंद्र से प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटी सौजन्या को बैठाया गया है।
सौजन्या को सिडकुल के साथ साथ  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी व आयुक्त कर  का जिम्मा भी सौंपा गया है।
 युगल किशोर पंत से आबकारी हटा कर यह जिम्मा वी षणमुगम को सौंपा गया है। रामास्वामी की मुख्य सचिव के पद से छुट्टी के बाद अपर मुख्यसचिव रणबीर सिंह को वन एवं पर्यावरण का जिम्मा व अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश को नागरिक उड्डयन  विभाग  दिया गया है ।
 6 महीने में ही प्रमुख सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी वापस लेकर प्रभारी सचिव हरबंस चुघ को दे दिया जाना सचिवालय में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आईपीएस विम्मी सचदेवा के विभाग में बदलाव करते हुए  महिला सशक्तिकरण एव बाल विकास व आईसीडीएस विभाग वापस लेकर उन्हें अपर सचिव गृह और निदेशक खेल का जिम्मा दिया गया है ।
पीसीएस अधिकारियों की  जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी करते हुए रामविलास यादव को अपर सचिव कृषि , मेहरबान सिंह बिष्ट को और सचिव दुग्ध एवम महिला डेयरी व कैप्टेन आलोक शेखर तिवारी को अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास व निदेशक आईसीडीएस  का जिम्मा दिया गया है

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts