हाईकोर्ट ब्रेकिंग: आवास घोटाले मे जबाब तलब

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आज प्रधानमन्त्री आवास योजना में हुए घपले के मामले में सुनवाई करते हुए, राज्य सरकार से मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई मंगलवार की नियत की गई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक की खण्डपीठ ने आज मामले में सुनवाई […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आज प्रधानमन्त्री आवास योजना में हुए घपले के मामले में सुनवाई करते हुए, राज्य सरकार से मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई मंगलवार की नियत की गई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक की खण्डपीठ ने आज मामले में सुनवाई की।

मामले के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के मनोरथपुर निवासी जसवीर ने न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उनकी ग्रामसभा में प्रधानमन्त्री आवास योजना के अंतर्गत योजना आई थी।

इस योजना में उन्होंने भी आवेदन किया था। आवास के लिए एक लाख तीस हजार रूपये भी स्वीकृत हुए लेकिन ग्राम प्रधान ने ये रूपये अपने ससुर जसवीर(दूसरा व्यक्ति)को दे दिए। इसके अलावा ग्राम सभा में मनरेगा के तहत स्लॉटर हाउस और स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय भी आये थे, परन्तु उनमे भी घपले हुए हैं।

याचिकाकर्ता ने इस मामले की जाँच कराने की मांग की है। न्यायालय ने मामले को सुनने के बाद सरकार से मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts