हाईकोर्ट ब्रेकिंग : गुप्ता बंधुओं की औली मे शादी पर कड़क आदेश

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के स्कीइंग डेस्टिनेशन औली में 200 करोड़ की शादी के मामले में सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए आज दोपहर दो बजे से पहले सफाई के लिए पांच करोड़ रुपये जमा करने को कहा है। इवेंट ऑर्गेनाइजर के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि उन्हें नगर पालिका ने […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के स्कीइंग डेस्टिनेशन औली में 200 करोड़ की शादी के मामले में सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए आज दोपहर दो बजे से पहले सफाई के लिए पांच करोड़ रुपये जमा करने को कहा है। इवेंट ऑर्गेनाइजर के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि उन्हें नगर पालिका ने अनुमति दी है। इसके लिए उन्होंने 30 लाख की धनराशि सरकार के खाते में जमा की है।

  अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता के बच्चों की शादी मंगलवार 18 जून से बर्फीले औली क्षेत्र में शुरू हो रही है। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए हैलीपेड की भी व्यवस्था की गई है। न्यायालय ने सरकार और बचाव पक्ष से कहा है कि अगर सफाई के लिए रुपये जमा नहीं हुए तो शादी पर विचार करना पड़ेगा। वर पक्ष वाले वर्तमान में साउथ अफ्रीका और लड़की पक्ष वाले दुबई में रहते हैं। उच्च न्यायालय के बुग्याल व हिमालयी क्षेत्रों पर दिए आदेशों की अवमानना का भी लगाया गया है आरोप।
दोपहर दो बजे हो सकता है इस हाई प्रोफाइल शादी पर अहम फैसला।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts