बड़ी खबर : इस विधानसभा के जर्जर पुलों के उच्चीकरण और नए पुलों के निर्माण के लिए 1.08 करोड़ स्वीकृत

पुरोला/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी  पुरोला विधानसभा क्षेत्र में जर्जर एवं कम क्षमता वाले सेतुओं के उच्चीकरण और नए सेतुओं के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 ने राज्य योजना के अंतर्गत 16 सेतुओं के निर्माण के प्रथम चरण तथा चार सेतुओं की यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों के लिए 1 करोड़ […]

पुरोला/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला विधानसभा क्षेत्र में जर्जर एवं कम क्षमता वाले सेतुओं के उच्चीकरण और नए सेतुओं के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 ने राज्य योजना के अंतर्गत 16 सेतुओं के निर्माण के प्रथम चरण तथा चार सेतुओं की यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों के लिए 1 करोड़ 8 लाख 23 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

अपर सचिव उत्तराखंड शासन महावीर सिंह चौहान की ओर से 25 अगस्त 2026 को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग को जारी शासनादेश में बताया गया है कि संबंधित कार्यों के लिए विभाग की ओर से प्रस्तुत आगणनों की कुल लागत 1 करोड़ 30.76 लाख रुपये थी। शासन स्तर पर परीक्षण के बाद 1 करोड़ 8.23 लाख रुपये की औचित्यपूर्ण धनराशि स्वीकृत की गई है।

शासनादेश के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 20 कार्यों के लिए प्रति कार्य 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल दो लाख रुपये की प्रारंभिक धनराशि विभाग के निवर्तन में रखी जाएगी। शेष धनराशि निर्धारित प्रक्रिया एवं बजट उपलब्धता के अनुसार जारी की जाएगी।

स्वीकृत कार्यों में पुरोला विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण मोटर मार्गों पर पूर्व निर्मित सिंगल लेन क्लास-बी लोडिंग सेतुओं के स्थान पर डेढ़ लेन और डबल लेन क्लास-ए लोडिंग सेतुओं के निर्माण के कार्य शामिल हैं। इनमें मोरी-नैटवाड़-सांकरी-जखोल राज्य मार्ग-48 के किमी 17 में डबल लेन क्लास-ए लोडिंग सेतु तथा त्यूनी-पुरोला-नौगांव राज्य मार्ग-17 के किमी 83 में डेढ़ लेन क्लास-ए लोडिंग सेतु के निर्माण का प्रथम चरण भी शामिल है।

विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र में सेतुओं के उच्चीकरण एवं निर्माण कार्यों को शासन से स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण विभाग के विभागीय मंत्री का आभार जताया है।

विधायक ने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मजबूत और सुरक्षित पुलों का निर्माण बेहद आवश्यक है। पुराने एवं कम क्षमता वाले सेतुओं के स्थान पर नए क्लास-ए लोडिंग सेतुओं के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े सड़क और पुलों के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शासन के समक्ष रखा जा रहा है। 20 सेतुओं के निर्माण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इन सेतुओं के निर्माण से पुरोला, नौगांव और मोरी क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Also Read This

जॉब अपडेट : 3,500 पदों पर भर्ती, जानिए कितना मिलेगा स्टाइपेंड

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक की ओर...

ब्रेकिंग: NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 और गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2025 के आधार पर MBBS में प्रवेश दिलाने के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के मामले में देहरादून...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts