सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वहीं, श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है। नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है। उनकी जगह अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल से हटाकर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।
- पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव भेजा गया है।
- मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से हटाकर एसएसपी ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
- अमित श्रीवास्तव-I को सीआईडी सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है।
- श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी से सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।
- अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पद से हटाकर एसएसपी पौड़ी बनाया गया है।
- अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल नियुक्त किया गया है।
- विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय से हटाकर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
- अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंह नगर से हटाकर सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है।
- सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से हटाकर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- जितेंद्र मेहरा को एसपी बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
- सरिता डोबाल को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से हटाकर एसएसपी टिहरी बनाया गया है।
- हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से हटाकर सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- सुरजीत पंवार को एसपी चमोली से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बनाया गया है।
- शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर, नैनीताल से हटाकर एसपी बागेश्वर बनाया गया है।







