पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव खुलासा : पूर्व मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर से जुड़े कॉलेज में भी छात्रवृत्ति घोटाला। बैकफुट पर एसआईटी 

June 8, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कृष्णा बिष्ट 

पूर्व शहरी विकास मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष रहे हरबंस कपूर से जुड़े कॉलेज में भी छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है। इस कॉलेज का नाम बीहाइव कॉलेज है। यह कॉलेज विधायक हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर का है। इस कॉलेज में भी फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर फर्जी छात्रवृत्ति के अनेक प्रकरण सामने आ चुके हैं।
 इसके प्रमाण एसआईटी के पास मौजूद हैं, किंतु सत्ता के भारी दबाव के कारण विधायक के पुत्र के इस कॉलेज में एसआईटी छात्रवृत्ति घोटाला होते हुए भी कार्रवाई करने से बच रही है। उदाहरण के तौर पर सूरज सिंह नेगी ग्राम रानीगांव कालसी बड़े व्यवसाई हैं।
 इनके पुत्र चेतन सिंह नेगी द्वारा वर्ष 2014-15 में बीबीए में प्रवेश लेकर 72,500 की धनराशि समाज कल्याण विभाग से प्राप्त की गई। सूरत सिंह नेगी द्वारा 48,000 का वार्षिक आय प्रमाण पत्र तहसील से प्राप्त किया गया।
 सूरत सिंह नेगी द्वारा तहसील से प्राप्त किए गए आय प्रमाण पत्र की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। सूरत सिंह के पुत्र चेतन सिंह नेगी बीहाइव कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का छात्र रहा है। इसी कॉलेज की संस्तुति के आधार पर समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त की गई।
पर्वतजन अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि आपको यह खबर जनहित में पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा
 करोड़पति ठेकेदार भी “बेकार” !!
इसी तरह से विकासनगर के दिनकर विहार में रहने वाले बारू सिंह कई सरकारी विभागों में पंजीकृत ठेकेदार हैं और कई लाख रुपए इनकम टैक्स देते हैं लेकिन उन्होंने भी ₹4000 की कमाई का प्रमाण पत्र बनवाया और इनकी पुत्री रेखा चौहान ने वर्ष 2012-13 मे सन साइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड साइंस में बीएचएम में प्रवेश लेकर समाज कल्याण छात्रवृत्ति प्राप्त की।
 मोहन सिंह चौहान ग्राम मडोली तहसील कालसी के रहने वाले हैं और वर्तमान में विकासनगर के दुर्गा विहार में रह रहे हैं। मोहन चौहान भी कई विभागों में ए श्रेणी में में पंजीकृत सरकारी ठेकेदार हैं और बड़े आयकर दाता हैं।
 इनकी पुत्री नीलम चौहान ने टेक्निकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज देहरादून में बीसीए में प्रवेश किया। वर्ष 2014-15 में इस प्रवेश के लिए मोहन सिंह ने तहसील कालसी से महज ₹5000 का आय प्रमाण पत्र बनवा कर अपनी पुत्री नीलम चौहान को समाज कल्याण विभाग से 35300 की छात्रवृत्ति हड़पी।
केंद्रीय सेवा कर्मचारी भी फर्जी छात्रवृत्ति 
   गोपाल सिंह पंवार केंद्रीय सेवा एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। गोपाल पंवार ग्राम कनबुआ सहिया के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में न्यू जौनसारी कॉलोनी डॉक्टर गंज विकासनगर देहरादून में रहते हैं।
 इन्होंने अपनी दोनों पुत्रियों को वर्ष 2012-13 में कम आय का प्रमाण पत्र दिखाकर छात्रवृत्ति हड़प की।
 इनकी एक पुत्री उर्वशी पंवार ने द्रोणा कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन सुभाष रोड से एम एड में प्रवेश लेकर समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति हड़प की तथा दूसरी पुत्री कावेरी ने भी द्रोणा कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन देहरादून में बीएड में प्रवेश लेकर समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति हड़प ली।
पर्वतजन अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि आपको यह खबर जनहित में पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा

Previous Post

लेडी पुलिस की दंबगई : पत्रकार को धमकाया " गुस्सा भी आता है, कैमरा फेंक दूंगी "

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: मसूरी कैंपटी मार्ग पर कार खाई में गिरी, चार की मौत, पांच घायल

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: मसूरी कैंपटी मार्ग पर कार खाई में गिरी, चार की मौत, पांच घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!