रामपुर रोड स्थित दोपहिया शोरूम में चोरी, तीन स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स गायब

हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में स्थित एक दोपहिया वाहन शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शोरूम से तीन स्कूटी और कई स्पेयर पार्ट्स चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। शोरूम संचालक की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले […]

हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र में स्थित एक दोपहिया वाहन शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शोरूम से तीन स्कूटी और कई स्पेयर पार्ट्स चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। शोरूम संचालक की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड पर “बालाजी मोटर्स” नाम से दोपहिया वाहनों का शोरूम संचालित होता है, जिसके मालिक राजेश बंसल हैं। 12 दिसंबर को शोरूम पहुंचने पर उन्होंने वाहनों और स्पेयर पार्ट्स का स्टॉक मिलान कराया, जिसमें तीन होंडा एक्टिवा स्कूटी कम पाई गईं। चोरी हुई स्कूटी के चेसिस नंबर ME4JK361LSD196505, ME4JK431JSG010119 और ME4JK363DSW002651 बताए गए हैं। इसके अलावा शोरूम से कई कीमती स्पेयर पार्ट्स भी गायब मिले।

स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने के बाद शोरूम में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में 11 और 12 दिसंबर की रात एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर शोरूम का ताला खोलते हुए और अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दिया।

शोरूम मालिक का आरोप है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा व्यक्ति ही चोरी की घटना को अंजाम देकर स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि शोरूम मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर ,देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के...

Related Posts