पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

न जाने कहां खो गए भैलो!

October 31, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

मामचन्द शाह//

”भैलो रे भैलो, स्वाल पकोड़ खैलो”
भैलो का मतलब आज की युवा पीढ़ी शायद ही समझ पाती होगी, लेकिन एक समय था, जब लगभग पूरे गढ़वाल क्षेत्र में भैलो के बगैर दीपावली अधूरी सी मानी जाती थी। दरअसल भैलो गढ़वाल का एक प्राचीन और पारंपरिक खेल(नृत्य) है। दीपावली की संध्या पर सर्वप्रथम महालक्ष्मी पूजन-अर्चन किया जाता था। तत्पश्चात गांव के पंचायत चौक में भैलो की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती थी। मिष्ठान वितरण चलता रहता था। खूब पटाखे फोड़े जाते थे और फुलझड़ी, चक्री, अनार, रॉकेट आदि छोड़कर जश्न मनाया जाता था। कहीं-कहीं ढोल-दमाऊं की थाप के साथ भैलो मण्डाण रातभर चलता था, लेकिन अब न जाने कहां खो गए भैलो!
ऐसे बनता था भैलो
लोकगीतों के साथ छिल्ले, तिल, भांग, सुराही और हिसर की लकड़ी से घुमाने लायक एक गट्ठर बनाया जाता है। जिसे सिरालू (विशेष लताबेल) या मालू की रस्सी से बांधा जाता है। खेतों में बनाए गए आड़ों पर माचिस लगाई जाती है और फिर वह आड़ा जल उठते हैं। इन्हीं आड़ों में ग्रामीण भैलों को दोनों छोरों पर आग लगाई जाती है और फिर लोग उसे अपने चारों ओर ”भैलो रे भैलो, स्वाल पकोड़ खैलो”, भैलो रे भैलो, काखड़ी को रैलू, उज्यालू आलो अंधेरो भगलू.., तो कहीं ”भैला ओ भैला, चल खेली औला, नाचा, कूदा मारा फाल.. फिर बौड़ी ऐगी बग्वाले” आदि गीतों को गाते हुए भैलो नृत्य किया जाता है। इस बीच पटाखे फोडऩे का दौर जारी रहता है।

भैलो बनाना भी अपने आप में इतना आसान कार्य नहीं है और इसको बनाने का कार्य दिवाली से एक-दो दिन पहले ही शुरू हो जाता है और छिल्लों को धूप में सुखाया जाता था।
कुछ वर्षों पहले तक यमकेश्वर क्षेत्र में भैलो के कुछ विशेष कलाबाज भी होते थे, जिसको स्थानीय भाषा में पुठ्यिा भैलो कहते थे। यह कलाकार भैलो को दोनों छोरों से जलाकर हाथ से घुमाने की बजाय इसकी रस्सी कमर में बांध देते थे। फिर दोनों हाथों को जमीन पर टिका देते थे और पैरों को ऊपर-नीचे उछालकर भैलों को अपनी कमर के सहारे चारोंं ओर घुमाते थे, लेकिन अब यह कला लगभग विलुप्ति की ओर जा चुकी है। पौड़ी गढ़वाल के ढांगू पट्टियों के कई गांवों में आज भी भैलो खेले जाते हैं।
आधुनिक साज-सज्जा और रस्मों के बीच चांदपुर पट्टी के कई गांवों में भी दीपावली पर भैलो नृत्य किया जाना दर्शाता है कि पहाड़ की लोक संस्कृति की जड़ें बहुत मजबूत हैं।
जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी के गांवों में धनतेरस के दिन से ग्रामीण भैलो खेलने लगते हैं। पुरुष और महिलाएं अलग-अलग समूह में पारंपरिक चांछड़ी और थड्या नृत्य में दीपावली के गीत गाते हैं। कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी पंचायत चौंरी में भैलो नृत्य होता है। हालांकि टिहरी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों में दीपावली के अवसर पर अब नाममात्र के गांवों में ही भैलो खेले जाते हैं, जबकि देहरादून के जौनसार क्षेत्र में दीपावली के एक माह बाद बग्वााल मनााते हैं। इसमें भी भैलो खेले जाते हैं।

इसके अलावा दीपावली  से ११ दिन बाद आने वाली इगास के अवसर पर भैलो खेला जाता है। कुुुुछेक पहाड़ी इलाकों के साथ ही कुछ सामाजिक संगठन भी देहरादून में भैलो खेलकर इगास मनाते हैं, जो लोक संस्कृति को संजोये रखने के लिए अच्छी पहल है।

अत्याधुनिकता  है भैलो से मुंह मोडऩे की वजह
इसकी असल वजह युवा पीढ़ी द्वारा अपने आप को अति आधुनिक समझना माना जा रहा है।

यह भी कटु सत्य है कि जब माता-पिता ने अपने बच्चों को भैलो खेलना नहीं सिखाया तो वे इस पारंपरिक खेल से कैसे जुड़ेंगे! इसके अलावा पहाड़ी मूल के अधिकांश लोग अपने बच्चों को गढ़वाली बोलने से परहेज करते हैं। यही कारण है कि बच्चे आज पहाड़ी संस्कृति की बजाय पश्चिमी सभ्यता की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में भैलो जैसे पारंपरिक नृत्य अब धीरे-धीरे अदृश्य होने लगा है।
कुल मिलाकर भैलो को संरक्षित, संरक्षण व संंवर्धन किया जाना अति आवश्यक है, नहीं तो वह दिन दूर नहीं, जब भैलो केवल कहानियों में ही सुनने के लिए रह जाएगा।


Previous Post

समूह ग के पदों मे वेटिंग लिस्ट न होने से ऐसे हो रहा है नुकसान!

Next Post

गे(होमोसेक्सुअल) का उत्तराखंड मे इन जगहों पर सजा बाजार!

Next Post

गे(होमोसेक्सुअल) का उत्तराखंड मे इन जगहों पर सजा बाजार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • BSF Constable Recruitment 2025:  10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानिए डिटेल्स ..
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!