पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

मंत्री बनाम मंत्री:मदन बनाम महाराज

April 6, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

सतपाल महाराज की दीवार तोडने वाले मेयर मनोज गर्ग को इसबार मिल पाएगा टिकट?
कुमार दुष्यंत हरिद्वार।नगर निगम चुनावों का रण आरंभ होने में अब बस कुछ वक्त शेष है।भाजपा व कांग्रेस ने मेयर पद के अपने संभावित प्रत्याशियों के आवेदनों की समीक्षाएं आरंभ कर दी हैं।कांग्रेस से दस व भाजपा में करीब डेढ दर्जन लोगों ने मेयर पद के लिए आवेदन किया है।इन दावेदारों में से ही पार्टियों को अपने प्रत्याशी का चयन करना है।भाजपा की सूची में आवेदक के तौर पर मेयर मनोज गर्ग का भी नाम है।लेकिन बड़ा सवाल है कि उनके कार्यकाल को देखते हुए क्या  इस बार पार्टी उन पर दांव लगाएगी?

मेयर मनोज गर्ग का पांच साल का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है।वह अपने पूरे कार्यकाल में विभिन्न चुनौतियों से जूझते रहे।नतीजतन नगर विकास व जनता की बेहतरी के कार्यों पर उतना ध्यान नहीं दे पाए।जितनी उनसे अपेक्षा थी।

मनोज गर्ग के पूरे कार्यकाल में निगम की गाडी पटरी से उतरी रही।कर्मचारियों के बकाया वेतन-भत्तों ने चार साल उनकी नींद उडाए रखी।चालू वर्ष में विभिन्न मदों से हुई आय के बाद वह इस चिंता से मुक्त हो सके।उस पर तुर्रा ये कि  निगम कर्मी भी पूरे कार्यकाल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उनके सामने मौर्चा खोले रहे।बोर्ड बैठकों में भी उनके अपने ही उनके सामने डटे रहे।नतीजतन कर वसूली, बोर्ड की आय के साधन जुटाने जैसे लक्ष्य उनसे छूट गये।निगम की लीज की संपत्तियों को कब्जे में लेने में भी कोई प्रगति नहीं हुई।चित्रा टाकीज के सामने की दुकानों का मुद्दा अब भी नाक पर मक्खी की तरह कायम है।मेयर को कांग्रेस सरकार में पूरे चार साल ये शिकायत बनी रही कि राज्य सरकार उनके साथ दुर्भावना से काम कर रही है।इसके लिए उन्होंने दाढी बढाओ आंदोलन भी किया ।लेकिन चार महीने तक जब उनकी बढती दाढी का सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो उन्हे यह आंदोलन भी बीच में ही छोडना पड़ा।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम की दीवार तोडने का विवाद व बाद में सीएमआई में भर्ती हो जाना भी उनके खिलाफ जा रहा है।सूत्रों की मानें तो इस बार उनके राजनीतिक गुरु का आशीर्वाद भी उनके साथ नहीं है।उनके सहोदरों विकास तिवारी , नरेश शर्मा , सुभाषचंद ने मेयर के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर मनोज गर्ग की चुनौती को ओर बढा दिया है।कांग्रेस से जहां सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट पक्का माना जा रहा है।वहीं मनोज गर्ग की नैय्या मंझधार में दिखाई दे रही है।


Previous Post

पुल पर प्रोटोकॉल का पंगा

Next Post

चार धाम यात्रा मार्ग पर हैं कई रिफ्रेश प्वाइंट।

Next Post

चार धाम यात्रा मार्ग पर हैं कई रिफ्रेश प्वाइंट।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • IB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका। लगभग 5000 हजार पदों पर निकली बंपर भर्तियां
  • हादसा(दु:खद): मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ । 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल 
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नाबालिग छात्रों से फर्जी वोटिंग का आरोप, मतदान निरस्त करने की मांग तेज
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट में डाली गई अवमानना याचिका। दोहरी वोटर लिस्ट पर उठे सवाल
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!