पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

वीडियो: वनकर्मियों से ऐसे ट्रक छुड़ा कर भागे रेताचोर

April 28, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर में खनन माफिया, वन विभाग की टीम पर हमला कर बालू से भरा ट्रक छुड़ा ले गए। मामला कैमरे में कैद हो गया, विभाग ने देर रात कोतवाली में एफ.आई.आर.दर्ज करा दी है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/_hHhwrF9l60

वन विभाग के दरोगा संतोष सिंह शनिवार को अपनी टीम के साथ किच्छा से सितारगंज जाने वाले मार्ग में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन में लिप्त एक ट्रक को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम पर अचानक खनन माफिया ने शक्तिफार्म रोड पर हमला बोल दिया। माफियाओं ने वन कर्मियों पर हमला कर चार वन कर्मियों को घायल कर दिया। खनन माफिया वन विभाग की टीम से ट्रक छुड़वा कर जबरन ले गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के दूसरे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल वन कर्मियों का मैडिकल करवाया।


तहरीर में कहा गया है कि शनिवार दोपहर में वन दरोगा संतोष सिंह विभाग अपने वन आरक्षियों के साथ विभाग की जीप संख्या यू.के.07जी.ए.0238 से गश्त पर थे। टीम ने डंपी फार्म के निकट उपखनिज ले जाते ट्रक संख्या यू.पी.25 सी.टी.2832 को पकड़ा। वन दारोगा टीम के साथ ट्रक को शक्तिफार्म रोड पर बनी वन चौकी ले जाने लगे। इसी बीच देवभूमि स्कूल के समीप जीप और बाइकों पर सवार लाठी दण्डों से लैस दस पंद्रह बदमाशों ने टीम पर हमला बोल दिया।

इस दौरान मारपीट में वन दरोगा संतोष सिंह, वन आरक्षी पान सिंह मेहता, गोपाल सिंह जीना, ललित मोहन हर्बोला घायल हो गए। सूचना पर रेंजर चंदन सिंह अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल वन कर्मियों का मैडिकल करवाया। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। देर रात पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि सात लोगों को  नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया कि धारा 323, 332, 504 के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की गई है।


Previous Post

राजभवन नैनीताल के जन्मदिन पर गौरवशाली इतिहास से हुए रूबरू

Next Post

पेड़ से गिरी महिला। 15 किलोमीटर पैदल डोली पर लाए सड़क तक

Next Post

पेड़ से गिरी महिला। 15 किलोमीटर पैदल डोली पर लाए सड़क तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!