पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सिंचाई विभाग की लापरवाही से मरी महाशीर

June 15, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
mahasheer fish

रामनगर। कोसी बैराज में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब बैराज से बाहर निकलकर सैकड़ों की तादाद में महाशीर मछलियां मृत पाई गई। मछलियों के मरने की वजह सिंचाई विभाग की लापरवाही बताई जा रही हैं।
गुरुवार सुबह रामनगर के कोसी बैराज के पास मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे कुछ लोगों ने चैनल में जब सैकड़ों की संख्या में मरी हुई मछलियां देखी तो वो देखकर दंग रह गए। लोगों ने इसकी सूचना बैराज में तैनात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व वन विभाग को दी। जब तक विभागीय टीम मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही लोग मछली पकडऩे पहुंच गए। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू में किया।
जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग को 2-3 इंच कोसी बैराज का गेट खोलने की अनुमति थी, लेकिन विभाग द्वारा गेट को ज्यादा खोल दिया गया। जिस कारण नदी में मौजूद महाशीर मछलियां बहकर बाहर आ गई।

डीएफओ का अनुरोध सिंचाई विभाग ने ठुकराया

महाशीर मछली के संरक्षण को लेकर लम्बे समय से योजना चलाई जा रही है। हाल ही में रामनगर के एक रिसोर्ट में महाशीर संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। जिसके बाद रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा ने सिंचाई विभाग से कोसी बैराज का गेट न खोलने का अनुरोध किया था, लेकिन इस घटना ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली की पोल खोल दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा वन विभाग को बैराज का गेट खोले जाने की कोई सूचना नहीं दी गई थी।


Previous Post

हेमा रावल के सेक्स रैकेट से बेनकाब होंगे भाजपा के बड़े चेहरे

Next Post

एक और भाजपा नेता की बीवी के आएंगे अच्छे दिन

Next Post

एक और भाजपा नेता की बीवी के आएंगे अच्छे दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!