पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home हेल्थ

दुखद: समय पर नहीं मिली 108, भाजपा नेता की मौत। तीन अस्पतालों ने भी नहीं किया था भर्ती

July 29, 2020
in हेल्थ
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

समय पर नहीं मिली 108, भाजपा नेता की मौत। तीन अस्पतालों ने भी नहीं किया था भर्ती

उत्तराखंड के चंपावत में समय पर 108 सेवा की एंबुलेंस न मिलने पर भाजपा नेता सोबन सिंह मौनी की मौत हो गई। रविवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह मौनी की तबीयत खराब होने पर उन्हें पार्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। लीवर मे दिक्कत के कारण हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। परिजनों ने हायर सेंटर जाने के लिए 108 सेवा को बुलाया लेकिन 108 सेवा के कर्मियों ने मात्र चंपावत जिला अस्पताल तक ही पहुंचाने की बात कही। लेकिन परिजनों का कहना था कि चंपावत होते हुए हल्द्वानी जाने के लिए 241 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। जबकि पाटी से हल्द्वानी की दूरी 147 किलोमीटर है।

ऐसे में 108 की सेवा उपलब्ध ना होने पर परिजनों का लगभग 2 घंटे का समय खराब हो गया। रात के 10:45 बजे निजी गाड़ी से परिजन सोबन सिंह को लेकर हल्द्वानी के लिए निकले। हल्द्वानी में भी तीन अस्पतालों ने बिना कोरोनावायरस टेस्ट के भर्ती करने से इंकार कर दिया। चौथे अस्पताल में उन्हें भर्ती तो किया लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें बरेली के अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई।
यहां पर पहुंचते-पहुंचते भाजपा नेता की हालत इतनी खराब हो गई उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी

पहले भी सामने आ चुकी 108 की लापरवाही

चंपावत में समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने के कारण इसी महीने दो मौतें हो चुकी हैं। 11 जुलाई को पार्वती देवी को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली तो उनकी जिला अस्पताल में ही मौत हो गई थी। जबकि 13 जुलाई को समय पर एंबुलेंस न मिलने के चलते जब चंपावत की नरो देवी को निजी वाहन से हायर सेंटर ले जाया जा रहा था तब उनकी मौत हो गई थी।

लेकिन 108 सेवा कभी एंबुलेंस के टायर ना होने के चलते और कभी दूसरा कारण बताने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाई। सोबन सिंह मोनी के निधन के कारण क्षेत्र में गम का माहौल है। भाजपा नेता सोबन सिंह पैरा लीगल वालंटियर थे तथा पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष और रामलीला कमेटी के संरक्षक भी थे। 108 सेवा के जिला समन्वयक भास्कर शर्मा का कहना है कि एंबुलेंस को हल्द्वानी क्यों नहीं भेजा गया इसकी जांच की जाएगी।


Previous Post

पिथौरागढ़ के गांवों मे बादल फटने से दो महिलाओं की मौत। कुछ जगह सेना ने संभाला मोर्चा

Next Post

उत्तराखंड बोर्ड: इंटर में जसपुर की ब्यूटी वत्सल, हाईस्कूल में टिहरी के गौरव टाॅपर

Next Post

उत्तराखंड बोर्ड: इंटर में जसपुर की ब्यूटी वत्सल, हाईस्कूल में टिहरी के गौरव टाॅपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!