20 पीसीएस के तबादले। झरना बनी महाप्रबंधक सिडकुल गुणवंत भेजे गए सीडीओ चमोली

उत्तराखंड शासन ने आज 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह पीसीएस अधिकारी अब तक काफी समय से अपने पदों पर बने हुए थे।  चमोली के मुख्य विकास अधिकारी को देहरादून में शहरी विकास विभाग का अपर निदेशक बनाया गया है। तथा रुद्रप्रयाग की एसडीएम मुक्ता मिश्रा को सूचना आयोग में प्रभारी सचिव […]

उत्तराखंड शासन ने आज 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह पीसीएस अधिकारी अब तक काफी समय से अपने पदों पर बने हुए थे।
 चमोली के मुख्य विकास अधिकारी को देहरादून में शहरी विकास विभाग का अपर निदेशक बनाया गया है। तथा रुद्रप्रयाग की एसडीएम मुक्ता मिश्रा को सूचना आयोग में प्रभारी सचिव बनाया गया है।
 सिडकुल के महाप्रबंधक सुंदरलाल सेमवाल को पिथौरागढ़ SDM बनाकर भेजा गया है। पीसीएस अधिकारी झरना कमठान को सिडकुल का महाप्रबंधक का दायित्व दिया गया है।
 सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र सिंह मर्तोलिया को चमोली का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। गिरीश चंद्र गुणवंत से दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का पदभार हटाकर उन्हें चमोली का सीडीओ बनाया गया है।
 उत्तराखंड शासन के कार्मिक अनुभाग-1 से जारी हुए इन बंपर तबादलों में आगामी निकाय चुनाव की झलक देखी जा रही है। आने वाले समय में कुछ जिलाधिकारी भी बदले जा सकते हैं। कई पीसीएस अधिकारियों को एक जिले के डिप्टी कलेक्टर से दूसरे जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
 PCS अधिकारी डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल से अपर जिलाधिकारी टिहरी का दायित्व हटाकर उन्हें सिर्फ रेल विकास निगम का ही दायित्व दिया गया है।
 विस्तृत रूप से इन तबादलों के नए तैनाती स्थल और दिए गए पदभार नीचे दी हुई सूची में देखे जा सकते हैं।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts