Uttarakhand News: दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी। सात और को मिली जिम्मेदारी 

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी इस सूची में 7 और लोगों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार: राव खाले खां – सदस्य, किसान आयोग योगेश […]

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

रविवार को जारी इस सूची में 7 और लोगों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  • राव खाले खां – सदस्य, किसान आयोग
  • योगेश रजवार – सदस्य, बाल संरक्षक आयोग
  • दीप प्रकाश नेवलिया – सदस्य, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति
  • मनोज गौतम – सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग
  • प्रेमलता – सदस्य, महिला आयोग
  • रूचि गिरी – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग
  • राजपाल कश्यप – सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद

इससे पहले 14 लोगों को मिल चुकी जिम्मेदारी

इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार ने 14 नेताओं को विभिन्न संस्थाओं में दायित्व सौंपे थे।

पहली सूची में शामिल प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • कुलदीप सुटोला (देहरादून) – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद
  • ध्रुव रौतेला (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति
  • हरिप्रिया जोशी (चंपावत) – सदस्य, राज्य महिला आयोग
  • विनोद सुयाल (टिहरी) – सदस्य, राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद
  • मुकेश महराना (चंपावत) – सदस्य, चाय विकास सलाहकार परिषद
  • चारु कोठारी (देहरादून) – राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  • प्रेम सिंह राणा (चमोली) – जनजाति आयोग
  • खेम सिंह चौहान (टिहरी) – ओबीसी कल्याण परिषद
  • सोना सजवाण (टिहरी) – जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  • गोविंद पिलखवात (अल्मोड़ा) – हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
  • बलजीत सोनी (देहरादून) – अल्पसंख्यक आयोग
  • सीमा चौहान (काशीपुर) – उपाध्यक्ष, मत्स्य विकास प्राधिकरण

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सरकार द्वारा लगातार दायित्व वितरण से संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है।

साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का भी प्रयास दिख रहा है।

Also Read This

जॉब अपडेट: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका ,कई पदों पर भर्ती, ₹56,900 तक वेतन

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू...

सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने युवाओं से किया संवाद, नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

Related Posts