देहरादून | 23 अप्रैल 2026 | अपडेट: 12.05AM
उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट(Uttarakhand weather alert today)सामने आया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। जहां कुछ इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अच्छी बात ये हैं कि फिलहाल प्रदेश में भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट नहीं है, लेकिन पारा सामान्य से 3-8 डिग्री तक बढ़ सकता है।
23 अप्रैल: पूरे राज्य में मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन किसी भी प्रकार की बारिश या मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को गर्मी का असर महसूस हो सकता है।
24 अप्रैल: इन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
24 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
25 अप्रैल: पहाड़ों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
25 अप्रैल को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Also Read This:
- बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने बुलाया एक दिवसीय विशेष सत्र,जानिए क्या हैं मामला !
- Haridwar News: अवैध मजार पर चला बुलडोजर। 10 बीघा सरकारी जमीन कब्जामुक्त
- अलर्ट: इस जिले में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय! देंखे आदेश
अगले तीन दिनों में उत्तराखंड में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जहां मैदानी इलाकों में गर्मी और शुष्क मौसम बना रहेगा, वहीं पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।




