Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 दिन बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश?

देहरादून | 23 अप्रैल 2026 | अपडेट: 12.05AM उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट(Uttarakhand weather alert today)सामने आया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। जहां कुछ इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पहाड़ी जिलों में हल्की […]

देहरादून | 23 अप्रैल 2026 | अपडेट: 12.05AM

उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट(Uttarakhand weather alert today)सामने आया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। जहां कुछ इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अच्छी बात ये हैं कि फिलहाल प्रदेश में भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट नहीं है, लेकिन पारा सामान्य से 3-8 डिग्री तक बढ़ सकता है।

23 अप्रैल: पूरे राज्य में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन किसी भी प्रकार की बारिश या मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को गर्मी का असर महसूस हो सकता है।

24 अप्रैल: इन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

24 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

25 अप्रैल: पहाड़ों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

25 अप्रैल को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Also Read This:

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और मौसम खराब होने की स्थिति में ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें। साथ ही गर्जन और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर रुकने के बजाय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

अगले तीन दिनों में उत्तराखंड में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। जहां मैदानी इलाकों में गर्मी और शुष्क मौसम बना रहेगा, वहीं पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts