शराब नहीं, संस्कार: यहां शादी-ब्याह में शराब बैन,₹51 हजार जुर्माने का नियम लागू

टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत कोटीगाड़ में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का ग्राम पंचायत भवन कोटिगाड में आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान शीला देवी ने की। बैठक में गांव के अनेक महिला-पुरुषों ने भाग लिया और समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में […]

टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत कोटीगाड़ में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का ग्राम पंचायत भवन कोटिगाड में आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान शीला देवी ने की। बैठक में गांव के अनेक महिला-पुरुषों ने भाग लिया और समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा “शराब नहीं, संस्कार” अभियान को मजबूत बनाना रहा। इस दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रमों जैसे शादी या अन्य आयोजनों में शराब का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, कोई भी व्यक्ति गांव में शराब पीकर या पिलाकर सामाजिक वातावरण को खराब नहीं करेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि गांव में बाहरी व्यक्तियों द्वारा शराब लाने या बेचने पर पूर्ण रोक रहेगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर ₹51,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, गांव में जन्म, विवाह जैसे शुभ अवसरों पर अनावश्यक खर्च और दिखावे को भी सीमित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर “शराब नहीं, संस्कार” मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को कमजोर करता है और इसे समाप्त करने के लिए जनसहभागिता सबसे आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ एवं संस्कारित समाज का निर्माण करें।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए गांव में “ग्राम समाज सुधार समिति, कोटीगाड़” का गठन किया गया। समिति में सीता देवी को अध्यक्ष, बर्फ सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, नीमा देवी को सचिव, सुषमा रावत को सह सचिव तथा विजला देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से सदस्य उर्मिला देवी, विनीता देवी, ललिता देवी सुनीता रावत, रविंद्र रावत, अनीता देवी, शीला देवी, रेखा देवी व त्रिलोक सिंह पुंडीर को समिति हेतू सर्वसम्मति से चुना गया।

ग्राम प्रधान शीला देवी ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल गांव के उज्जवल भविष्य के लिए एक मजबूत कदम है। ग्रामीणों ने भी इस संकल्प को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के जगदीश बडोनी लक्ष्मी बहुगुणा उपस्थित रहे।

Also Read This:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts