तीन दिन में लॉन्च होगा OnePlus का धमाकेदार गेमिंग मोबाइल,फीचर्स देख दंग रह जाएंगे आप 

नई दिल्ली। OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह पावरफुल गेमिंग फोन 28 अप्रैल को बाजार में एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है, जिसमें अब इसकी बड़ी बैटरी और गेमिंग क्षमताएं सबसे ज्यादा चर्चा में […]

नई दिल्ली। OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह पावरफुल गेमिंग फोन 28 अप्रैल को बाजार में एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है, जिसमें अब इसकी बड़ी बैटरी और गेमिंग क्षमताएं सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

इसकी बड़ी बैटरी और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे दमदार फीचर्स देख आप दंग रह जाएंगे ।

8600mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग

OnePlus Ace 6 Ultra का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 8600mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर करीब 7 घंटे तक गेमिंग संभव है, जबकि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 2 घंटे का गेमप्ले मिल सकता है। बैटरी एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इसमें OPPO द्वारा विकसित “Energy Concentration” चिप का इस्तेमाल किया गया है।

Redmi K90 Max से सीधी टक्कर

बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स के चलते यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K90 Max को कड़ी टक्कर दे सकता है, जिसमें 8550mAh बैटरी दी गई है। इससे साफ है कि कंपनियां अब हाई-कैपेसिटी बैटरी वाले फ्लैगशिप सेगमेंट में जोर दे रही हैं।

गेमिंग के लिए 165Hz डिस्प्ले और एडवांस टेक्नोलॉजी

गेमिंग लवर्स के लिए इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 165fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा। साथ ही 4000Hz टच सैंपलिंग रेट और Lingxi चिप के जरिए अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए G2 Pro Wi-Fi चिप और 360-डिग्री एंटीना सिस्टम दिया गया है, जिससे लो-लेटेंसी गेमिंग का अनुभव मिलेगा।

शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स

OnePlus Ace 6 Ultra में 1.5K BOE पैनल के साथ HDR10+, Dolby Vision और DCI-P3 कलर सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाती हैं। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Android 16 आधारित ColorOS 16 दिया जाएगा।

यूनिक डिजाइन और गेमिंग एक्सेसरी

डिजाइन के मामले में कंपनी इसे “Ace Awakening” और “Metal Storm” फिनिश में पेश करेगी। खास तौर पर “Ace Awakening” वेरिएंट में 3D लाइटिंग इफेक्ट मिलेगा, जो इसे गेमिंग फोन जैसा लुक देगा। इसके साथ OnePlus नया गेमिंग कंट्रोलर “Strix G15” भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें शोल्डर ट्रिगर्स और बेहतर ग्रिप दी जाएगी।

गेमिंग यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस

OnePlus Ace 6 Ultra खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हाई-फ्रेम रेट गेमिंग, लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबल नेटवर्क कनेक्टिविटी चाहते हैं। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन प्रीमियम गेमिंग सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Also Read This :

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts