वीडियो: पकड़ा गया खूंखार गुलदार। ग्रामीणों में राहत

रिपोर्ट/कमल जगाती  भीमताल क्षेत्र के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि मोरा से सटे भदयूनी गांव में छह दिन पहले युवक कमल […]

रिपोर्ट/कमल जगाती 

भीमताल क्षेत्र के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि मोरा से सटे भदयूनी गांव में छह दिन पहले युवक कमल सिंह बिष्ट गुलदार का शिकार बन गया था। इसके अलावा पास के सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी दो महिलाओं को इसी आदमखोर ने निशाना बनाया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

घटनाओं के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे, जिसके चलते यह गुलदार पकड़ा गया।

हालांकि रेंजर नितिन पंत ने स्पष्ट किया है कि पिंजरे में कैद हुआ यही गुलदार आदमखोर है या नहीं, इसका अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

फिलहाल वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts