बड़ी खबर: प्रधानाध्यापकों के तुगलकी फरमान। जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक नाराज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में चल रही जनगणना की ड्यूटी में प्रधानाध्यापकों के तुगलकी फरमान से आक्रोशित शिक्षक नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी(ई.ओ.)से मिले। उन्होंने ई.ओ.से सहायता मांगी और अस्वासन मिलने के बाद राहत की सांस ली।

25 अप्रैल से नैनीताल जिले में जनगणना, मकान सूची शुरू हो गई है। जनगणना के लिए क्षेत्रो को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया है। जनगणना में कई विभागों के कर्मचारियों को प्रगणक और पर्यवेक्षक बनाकर ड्यूटी दी गई है।

अभियान को 24 मई तक पूरा करना है, जिसके लिए शिक्षक अपनी ड्यूटी को निभा रहे हैं। आरोप है कि कुछ अधिकारियों ने व्यवधान उत्पन किया है और समय पर काम पूरा नहीं करने दिया जा रहा है। इन शिकायतों को लेकर शिक्षक आज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से मिले।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की शिकायतों का समाधान पूर्ण रूप से किया जाएगा। कोई भी अधिकारी जनगणना या ड्यूटी करने पर व्यवधान उत्पन करता है तो उसपर कार्यवाही की जाएगी।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts