भारी ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

नौगांव/उत्तरकाशी, 03 मई 2026
रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
यमुनाघाटी के खरादी और गगटाड़ी क्षेत्र में रविवार को हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे क्षेत्र के किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय किसानों के अनुसार मौसम ने अचानक करवट ली और कुछ ही मिनटों में तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलों की मार से खेतों में तैयार गेहूं, मटर, सब्जियां तथा बागवानी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। कई स्थानों पर पेड़ों पर लगे फल भी झड़ गए, जिससे बागवानों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उनकी आय का मुख्य स्रोत यही फसलें थीं, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया। खेतों में बिछी फसलें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं और कई किसानों की मेहनत कुछ ही देर में बर्बाद हो गई।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली, तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।

ग्रामीणों ने सरकार से फसल बीमा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान विकसित करने की भी मांग की है। क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद मायूसी का माहौल है और किसान अब प्रशासनिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts