बड़ी खबर: डस्टबिन खरीद और निर्माण कार्यों में घोटाला ,DM ने दिए जांच के आदेश। 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

लालकुआँ/नैनीताल: लालकुआँ नगर पंचायत में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों और डस्टबिन खरीद से जुड़े कथित घोटाले पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ललित मोहन रयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डस्टबिन खरीद प्रकरण, शौचालय निर्माण, […]

लालकुआँ/नैनीताल:
लालकुआँ नगर पंचायत में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों और डस्टबिन खरीद से जुड़े कथित घोटाले पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ललित मोहन रयाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं।

जिला अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि डस्टबिन खरीद प्रकरण, शौचालय निर्माण, छठ पूजा स्थल के पुनर्निर्माण तथा अलाव के लिए खरीदी गई लकड़ी सहित सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाए। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी हल्द्वानी के नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है।

प्रशासन ने जांच के लिए 15 दिन की समयसीमा तय की है, जिसके भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। माना जा रहा है कि यदि जांच में अनियमितताएं या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

स्थानीय स्तर पर पहले से ही इन कार्यों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए जांच के आदेश दिए। इस कार्रवाई को नगर पंचायत में संभावित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : दूसरे राज्य भी अपना रहे उत्तराखंड का खनन रोकने का तरीका

देहरादून: उत्तराखंड की खनन नीति और खनन गतिविधियों में पारदर्शिता लाने के लिए लागू की गई ई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए...

एक्शन: एक लाख की स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज  

उत्तरकाशी: रिपोर्ट-नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी जिले की पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौगांव...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts