बड़ी खबर: भारी ओलावृष्टि से नकदी फसलें एवं बागवानी को भारी नुकसान। मिट्टी में मिली किसानों की मेहनत 

धनोल्टी विधानसभा की ग्राम पंचायत रौतू की बेली, फेडी-किमोड़ा, ब्रहमसारी में सोमवार शाम को हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी नकदी फसलों एवं फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्राम पंचायत के किसानों के सामने रोजी-रोटी का […]

धनोल्टी विधानसभा की ग्राम पंचायत रौतू की बेली, फेडी-किमोड़ा, ब्रहमसारी में सोमवार शाम को हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी नकदी फसलों एवं फलदार पौधों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्राम पंचायत के किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उनकी आय का मुख्य स्रोत यही फसलें थीं, लेकिन अचानक आई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया।

खेतों में बिछी फसलें एवं खड़े उद्यान अचानक पूरी तरह चकनाचूर हो गए और कई किसानों की मेहनत कुछ ही देर में बर्बाद हो गई। इससे पूर्व अप्रैल माह में भी ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ था।

क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री रमेश विष्ट, प्रधान श्रीमती पूजा पंवार ने प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल नुकसान का सर्वे कराने और शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। जन प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली, तो किसानों आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।

उन्होंने सरकार से फसल बीमा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान विकसित करने की भी मांग की है। क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद मायूसी का माहौल है और किसान अब सरकार से सहायता की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts