एक्शन: नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। भेजा जेल

बड़कोट/उत्तरकाशी, मई 2026। नीरज उत्तराखंडी  नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने गुमशुदा नाबालिगा को भी सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीते 28 अप्रैल 2026 […]

बड़कोट/उत्तरकाशी, मई 2026। नीरज उत्तराखंडी 
नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने गुमशुदा नाबालिगा को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बीते 28 अप्रैल 2026 को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की लिखित तहरीर कोतवाली बड़कोट में दी थी। इस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस टीम को गुमशुदा की शीघ्र तलाश के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में बड़कोट पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए नाबालिगा को बरामद कर लिया।

जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहन (20 वर्ष), पुत्र बिट्टू, निवासी कलेर, चकराता (देहरादून) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts