शर्मनाक: चम्पावत में नाबालिग लड़की से गैंगरेप ,बीजेपी नेता समेत 3 पर आरोप

चंपावत:चंपावत से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को बंद कमरे में छोड़कर फरार हो गए। मेहंदी समारोह में गई थी छात्रा, रातभर रही […]

चंपावत:
चंपावत से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को बंद कमरे में छोड़कर फरार हो गए।

मेहंदी समारोह में गई थी छात्रा, रातभर रही लापता

मिली जानकारी के अनुसार 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा 5 मई की शाम अपनी एक सहेली के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों के मुताबिक रात करीब 10 बजे बच्ची का फोन आया, लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पाई और तुरंत बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन रात में ही बच्ची की तलाश में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पूरी रात खोजबीन के बाद सुबह करीब 4 बजे बच्ची को एक बंद कमरे में बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता निर्वस्त्र अवस्था में थी और उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। उसकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बीमार पिता के इलाज के लिए गांव से चंपावत आई थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ एक आइसक्रीम पार्लर में काम कर परिवार का खर्च चला रही थी और पिता का इलाज करवा रही थी।

BJP पदाधिकारी समेत तीन पर आरोप

इस मामले में गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष, एक पूर्व ग्राम प्रधान और एक छात्र शामिल है। छात्र, पूर्व प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई 


चंपावत पुलिस फेसबुक पोस्ट के अनुसार, 6 मई को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नाबालिग बालिका घर नहीं लौटी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया।

तलाश के दौरान पुलिस ने बच्ची को एक डेयरी के पास स्थित बंद कमरे से बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए गए। फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने स्वयं पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसओजी और स्थानीय पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: 27 दिन बाद भी न तो बबीता मिलीं और न ही ऐसा कोई ठोस सबूत! अब भालुओं के अड्डे पर पहुंची खोजी...

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी दयारा बुग्याल से 29 मई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई रामनगर निवासी ट्रेकर बबीता पांडेय का लगभग एक माह बीत...

दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी। दंपति समेत 5 साल के मासूम की मौत

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts