दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार। 3 की मौत 

 अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या UK04 T 6683 सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटनाग्रस्त […]

 अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या UK04 T 6683 सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो जागर कार्यक्रम में शामिल होकर वापस चमड़खान क्षेत्र लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि वाहन नौघरिया (सिनौड़ा) क्षेत्र से लौट रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में समा गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

SDRF प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं भतरौंजखान थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।
तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक पेशे से ‘जगरी’ थे।
वे रात में ग्राम चमोली पुसैला में जागर कार्यक्रम संपन्न कराकर अपने घर लौट रहे थे।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts