क्राइम: चारधाम यात्रा के बीच नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 678 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 08 मई 2026 रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़कोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 678 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद […]

उत्तरकाशी, 08 मई 2026
रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी

चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़कोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 678 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार,कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार,07 मई की शाम नगाण गांव बस स्टॉप के पास पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सूरजमणी (25 वर्ष) निवासी कुठार रानाचट्टी, बड़कोट को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 678 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम रही सक्रिय

कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अनिल रावत, हेड कांस्टेबल सुरेश थपलियाल तथा कांस्टेबल चालक विपिन शर्मा शामिल रहे।

एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वर्ष 2026 में अब तक की बड़ी कार्रवाई

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अब तक—

एनडीपीएस एक्ट के 15 मामलों में 17 तस्करों की गिरफ्तारी

8 किलो से अधिक चरस बरामद, जिसकी कीमत लगभग 16.5 लाख रुपये

करीब 18 ग्राम स्मैक बरामद, अनुमानित कीमत 5.4 लाख रुपये

4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध अफीम खेती के मामले में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि पुलिस प्रशासन यात्रा मार्गों को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts