ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर,देंखे 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रदेश में लगभग 2500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

आयोग ने वाहन चालक, स्नातक स्तरीय, सहायक लेखाकार, स्केलर, पुलिस आरक्षी, सचिवालय रक्षक, वैज्ञानिक सहायक समेत कई महत्वपूर्ण पदों की विज्ञापन और परीक्षा तिथियां घोषित की हैं।

31 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

जारी कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वाहन चालक (विभिन्न विभाग) भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद जून से दिसंबर 2026 तक विभिन्न परीक्षाएं चरणबद्ध तरीके से कराई जाएंगी।

प्रमुख भर्तियां और परीक्षा तिथियां

पदरिक्त पदप्रस्तावित परीक्षा तिथि
वाहन चालक7231 मई 2026
स्नातक स्तरीय (पुनर्परीक्षा)41614 जून 2026
विशेष तकनीकी अर्हता5728 जून 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी12012 जुलाई 2026
कृषि अर्हता पद9326 जुलाई 2026
सहायक लेखाकार30523 अगस्त 2026
स्केलर20020 सितंबर 2026 से शारीरिक दक्षता
सामान्य इंटर स्तरीय56904 अक्टूबर 2026
व्यैक्तिक सहायक10112 अक्टूबर 2026
आईटीआई/डिप्लोमा पद7801 नवंबर 2026
पुलिस आरक्षी/सचिवालय रक्षक17916 नवंबर 2026 से शारीरिक दक्षता
विज्ञान स्नातक अर्हता2129 नवंबर 2026
स्नातक स्तरीय10606 दिसंबर 2026
विशिष्ट अर्हता पद7320 दिसंबर 2026

आयोग ने क्या कहा?

आयोग की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या अंतिम नहीं है और इसमें बढ़ोतरी या कमी संभव है। आवश्यकता पड़ने पर विज्ञापन और परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया जा सकता है।

लंबे समय से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह परीक्षा कैलेंडर बड़ी राहत माना जा रहा है। खासकर स्नातक स्तरीय, पुलिस, सहायक लेखाकार और इंटर स्तरीय भर्तियों को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आयोग द्वारा पहले से परीक्षा तिथियां घोषित करने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts