हादसा: दो कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर। शिक्षक समेत दो की दर्दनाक मौत 

खटीमा/चंपावत: उत्तराखंड के नानकमत्ता क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक शिक्षक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे शिक्षक जानकारी के अनुसार चंपावत निवासी संजय  […]

खटीमा/चंपावत: उत्तराखंड के नानकमत्ता क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक शिक्षक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे शिक्षक

जानकारी के अनुसार चंपावत निवासी संजय  जो शिक्षक के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश  के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे।

बताया जा रहा है कि नई कार लेकर दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नानकमत्ता के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार Toyota Fortuner ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही शिक्षक की मौत

भीषण हादसे में शिक्षक संजय  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश  बाल-बाल बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार एक व्यक्ति की भी जान जाने की सूचना है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम खटीमा में कराया जा रहा है।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक शिक्षक संजय अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि संजय पांडे शिक्षा के साथ-साथ भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके असमय निधन से स्कूल और सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts