बड़ी खबर: उत्तराखंड में SIR शुरू करने की तैयारी , 8 जून से घर-घर जाएंगे BLO

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव आयोग जल्द ही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रदेशभर में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए यह विशेष अभियान 8 जून से शुरू होगा। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग की ओर से 29 मई से 7 जून तक तैयारी और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान BLO और चुनावी कर्मचारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

घर-घर जाकर होगा सत्यापन

8 जून से 7 जुलाई तक BLO प्रदेशभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारा जाएगा।

चुनाव आयोग 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस अवधि में लोग अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

15 सितंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चुनाव आयोग 15 सितंबर को उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। यह सूची आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस पूरे कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी B. V. R. C. Purushottam जल्द ही प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts