बचत : एमडीडीए ने एक अफसर एक गाड़ी का नियम बनाया। वीसी तिवारी ने कहा आसपास रहने वाले पैदल आए दफ्तर

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने बड़ा कदम उठाया है। एमडीडीए अब ‘ग्रीन मिशन’ मोड में आ गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तत्काल प्रभाव से ‘ईंधन बचाओ मुहिम’ लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। कार […]

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने बड़ा कदम उठाया है।

एमडीडीए अब ‘ग्रीन मिशन’ मोड में आ गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तत्काल प्रभाव से ‘ईंधन बचाओ मुहिम’ लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

कार पूलिंग और साइकिल को बढ़ावा

नई कार्य योजना के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय आने-जाने के लिए ‘कार पूलिंग’ अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जो कर्मचारी कार्यालय के नजदीक रहते हैं, उनसे साइकिल या पैदल दफ्तर आने की अपील की गई है।

इसके अलावा “एक अधिकारी-एक वाहन” सिद्धांत लागू किया जाएगा, जिससे सरकारी ईंधन खर्च में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

AC और बिजली के उपयोग पर सख्ती

एमडीडीए ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। मुख्यालय में सेंट्रलाइज्ड AC और अन्य एयर कंडीशनर के उपयोग को सीमित कर दिया गया है।

साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक लाइटें, कंप्यूटर और बिजली उपकरण उपयोग के बाद तुरंत बंद रखें, ताकि बिजली की बचत सुनिश्चित की जा सके।

ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने की पहल

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि छोटे-छोटे बदलावों से न केवल सरकारी खर्च कम होगा, बल्कि देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी आदेश नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा अभियान है।

Also Read This

बड़ी खबर : किस पूर्व अधिकारी के घर में हैं नगर निगम की डेढ़ महीने से गायब इनोवा?

देहरादून। देहरादून नगर निगम में पार्षदों की सुविधा के लिए निर्धारित इनोवा क्रिस्टा पिछले करीब डेढ़ महीने से निगम परिसर से गायब बताई जा...

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts