चारधाम यात्रा : नशा तस्करों पर एक्शन जारी। 2.7 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुरोला/उत्तरकाशी, मई।नीरज उत्तराखंडी  चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुरोला पुलिस ने डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से […]

पुरोला/उत्तरकाशी, मई।नीरज उत्तराखंडी 

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुरोला पुलिस ने डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद के यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा दीपक कठैत के नेतृत्व में चौकी डामटा पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के जनपद के प्रवेश बैरियर डामटा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07DQ8361 (एवेंजर) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 9.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.7 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डामटा रतन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल रणवीर राय तथा कांस्टेबल कुलवीर सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग जारी रहेगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : किस पूर्व अधिकारी के घर में हैं नगर निगम की डेढ़ महीने से गायब इनोवा?

देहरादून। देहरादून नगर निगम में पार्षदों की सुविधा के लिए निर्धारित इनोवा क्रिस्टा पिछले करीब डेढ़ महीने से निगम परिसर से गायब बताई जा...

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts