Heatwave Alert: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर। देहरादून समेत कई जिलों में लू अलर्ट 

देहरादून में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देहरादून […]

देहरादून में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देहरादून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। विभाग ने राजधानी समेत कई जिलों के लिए Heatwave Alert यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है।

सामान्य से पांच डिग्री अधिक तापमान 

बुधवार को पंतनगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो देहरादून से थोड़ा कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक चल रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

सात दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। गुरुवार को तापमान 41 डिग्री, जबकि शुक्रवार और शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसके अलावा 24 और 25 मई को भी राजधानी का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 26 मई को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर, अस्पतालों को दिए निर्देश

भीषण गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकारी अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Also Read This

बड़ी खबर : किस पूर्व अधिकारी के घर में हैं नगर निगम की डेढ़ महीने से गायब इनोवा?

देहरादून। देहरादून नगर निगम में पार्षदों की सुविधा के लिए निर्धारित इनोवा क्रिस्टा पिछले करीब डेढ़ महीने से निगम परिसर से गायब बताई जा...

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts