दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। 5 लोगों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भवाली-खैरना बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार […]

ब्रेकिंग न्यूज़(नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भवाली-खैरना बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार हादसा नैनीताल से करीब 10 किलोमीटर दूर भवाली-खैरना बाईपास स्थित एक तीखे मोड़ पर हुआ। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार संख्या UP32 QU 1874 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। कार पहले उछलकर एक पेड़ से टकराई और फिर कई बार पलटते हुए करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा पहुंची।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को बाहर निकालकर भवाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, निवासी खटीमा
  • 45 वर्षीय सीमा कैड़ा चुफाल
  • 19 वर्षीय वासु चुफाल
  • 12 वर्षीय रवी
  • 34 वर्षीय चालक अनुज कुमार मिश्रा, निवासी लखनऊ

बताया जा रहा है कि परिवार भवाली क्षेत्र के एक कैंप साइट में ठहरने जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक से गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया, जिससे वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : किस पूर्व अधिकारी के घर में हैं नगर निगम की डेढ़ महीने से गायब इनोवा?

देहरादून। देहरादून नगर निगम में पार्षदों की सुविधा के लिए निर्धारित इनोवा क्रिस्टा पिछले करीब डेढ़ महीने से निगम परिसर से गायब बताई जा...

ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निजी सचिव पर एफआईआर

चमोली। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन लिया गया है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts