दर्दनाक हादसा(वीडियो): तेज रफ्तार डंपर ने बस को मारी टक्कर, महिला की मौत, 31 घायल

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। तेज रफ्तार डंपर ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, […]

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

तेज रफ्तार डंपर ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक यात्री बस को बैक किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहा डंपर बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और राहत कार्य शुरू किया गया।

बस पलटने के बाद ढाबे में घुसा डंपर

बस को टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बोलेरो वाहन भी उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि और अधिक हो सकती थी।

एक महिला की मौत, 31 लोग घायल

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं 31 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 24 महिलाएं, 5 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

video:

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

चालक हिरासत में, जांच शुरू

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

▶️ विधायक पांडे के बदले सुर: कहा धामी देश के सबसे ईमानदार सीएम। पांडे के लिए बैटिंग करने वाले हैरत में
▶️ मौसम अलर्ट: पहाड़ों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में अलर्ट
▶️ वीडियो: दयारा बुग्याल ट्रेक पर महिला ट्रेकर लापता। NDRF-SDRF समेत कई एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुटीं

Also Read This

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts