दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन। 19 वर्षीय चालक की मौत

उत्तरकाशी, जून 2026। उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। धरासू से ग्राम न्यू खालसी मांड की ओर पेयजल की टंकियां लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पेयजल टंकियां लेकर जा रहा था वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UK07CA-9825 में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से ग्राम न्यू खालसी मांड की ओर जा रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे न्यू खालसी मांड मोटर मार्ग पर थोला से लगभग छह किलोमीटर आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

युवा चालक की मौके पर मौत

हादसे में चालक सूरज (19 वर्ष) निवासी जनपद टिहरी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और शव को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया।

देर शाम होने के कारण पंचनामा की कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को सीएचसी चिन्यालीसौड़ की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

हादसे के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्रवासियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें

👉 फर्जीवाड़ा: दूसरे के आयुष्मान कार्ड पर कराया इलाज। FIR दर्ज,अब होगी वसूली
👉 Uttarakhand Weather Today: आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार। कई जिलों में अलर्ट
👉 UKPSC PCS Result 2024: रुद्रपुर की जसमीत कौर ने किया टॉप। बनीं डिप्टी कलेक्टर

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts