एक्शन: दून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़। एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बदमाश बैरियर तोड़कर फरार हो गए और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

बैरियर तोड़कर भागी राजस्थान नंबर की कार

पुलिस के अनुसार तड़के नयागांव चौकी बैरियर पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान राजस्थान (RJ) नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए वाहन को तेज रफ्तार से सेलाकुई की ओर भगा दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल पीछा शुरू किया और कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद बदमाश चांदनी चौक होते हुए भूरपुर क्षेत्र पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:

➡️ दर्दनाक: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान। सात साल की शादी के बाद भी नहीं थे बच्चे
➡️ बड़ी खबर: थराली से देहरादून जाना हुआ महंगा, 1200 पहुंचा किराया ! ARTO बोले- विभाग ने नहीं दी मंजूरी

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

रामगढ़ क्षेत्र के रपटे के पास बदमाश अपनी कार छोड़कर नदी की ओर भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी को पीछा कर दबोच लिया गया।

दून अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल बदमाश को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल आरोपी का उपचार दून अस्पताल में जारी है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल जाकर घायल आरोपी की स्थिति की जानकारी ली।

तमंचे, कारतूस और कार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • रिंकू मीणा (30 वर्ष) निवासी अखरोट, थाना मंडावर, जिला दौसा, राजस्थान
  • विनोद कुमार मीणा (32 वर्ष) निवासी झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली, राजस्थान

हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल आरोपी रिंकू मीणा के खिलाफ राजस्थान में हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं विनोद मीणा के खिलाफ भी विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

फरार तीन बदमाशों की तलाश में दबिश

पुलिस की विशेष टीमें फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बदमाश उत्तराखंड किस उद्देश्य से आए थे और उनका आपराधिक नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है।

एसएसपी बोले- अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि देहरादून पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

➡️ हाईकोर्ट ब्रेकिंग : संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से शव निकाल दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश
➡️ बड़ी खबर: जल संस्थान में तबादला आदेश पर टकराव! नए पद पर पहुंचे इंजीनियर को नहीं मिला चार्ज

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts