नई दिल्ली। यदि आप एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेते हैं या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
केंद्र सरकार ने LPG उपभोक्ताओं के लिए E-KYC (ई-केवाईसी) को अनिवार्य कर दिया है। निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है। इसके साथ ही सत्यापन न कराने पर गैस डिलेवरी में भी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है ।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, 30 जून 2026 तक सभी पात्र उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार सत्यापन पूरा करना होगा। इसके बाद 1 जुलाई से बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है।
किन उपभोक्ताओं पर लागू होगा नियम?
यह नियम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के साथ-साथ DBTL (Direct Benefit Transfer for LPG) योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने वाले सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा।
यदि कोई उपभोक्ता तय समय तक ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसकी LPG सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है या कुछ मामलों में स्थायी रूप से बंद भी की जा सकती है।
30 जून के बाद E-KYC कराने पर क्या होगा?
विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अंतिम तिथि के बाद ई-केवाईसी कराता है, तो उसे भविष्य की गैस बुकिंग पर सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। हालांकि, जिस अवधि में ई-केवाईसी नहीं होगी, उस दौरान की बकाया सब्सिडी नहीं मिलेगी।
सम्बंधित खबरें
- दर्दनाक हादसा(वीडियो): अलकनंदा नदी में समाया ट्रक, चालक की मौत
- बड़ी खबर: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में फिर धांधली। दिव्यांगों ने लगाया आरोप
घर बैठे कैसे करें LPG E-KYC?
इंडेन (Indane) गैस उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें IndianOil ONE App डाउनलोड करनी होगी।
ऐप के जरिए E-KYC करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले IndianOil ONE App डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर से साइन-अप करें।
- गैस कैश मेमो पर दर्ज 16 अंकों की LPG ID लिंक करें।
- होम स्क्रीन पर जाकर My Profile पर क्लिक करें।
- LPG Details सेक्शन में जाएं।
- E-KYC विकल्प चुनें।
- नियम और शर्तें पढ़कर सहमति दें।
- Face Scan के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करें।
- अंत में E-KYC Request सबमिट कर दें।
ऑफलाइन भी कर सकते हैं E-KYC
जो उपभोक्ता ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं अपनाना चाहते, वे अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि E-KYC प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए सभी LPG उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति और सब्सिडी दोनों में किसी प्रकार की बाधा न आए।





