ब्रेकिंग : वन विभाग में 6 अधिकारियों के फिर तबादले , देंखे

उत्तराखंड वन विभाग में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। विभाग ने एक बार फिर 6 सहायक वन संरक्षकों (ACF) की नई तैनाती और जिम्मेदारियों की सूची जारी की है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब उत्तराखंड वन विभाग में वन मुख्यालय से लेकर DFO स्तर तक लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा […]

उत्तराखंड वन विभाग में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। विभाग ने एक बार फिर 6 सहायक वन संरक्षकों (ACF) की नई तैनाती और जिम्मेदारियों की सूची जारी की है।

यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब उत्तराखंड वन विभाग में वन मुख्यालय से लेकर DFO स्तर तक लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2026 को भी IFS अधिकारियों और कई DFO स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए थे। अब उसके अगले ही दिन जारी नई सूची में 6 ACF अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इनके हुए तबादले 

  • रविंद्र पुंडीर को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) बनाया गया है। वे इससे पहले अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट (उत्तरकाशी) में प्रभारी DFO के पद पर कार्यरत थे।
  • अजय लिंगवाल को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट (उत्तरकाशी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे प्रभारी उप निदेशक, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के पद पर तैनात थे।
  • हरीश नेगी को प्रभारी उप निदेशक, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) बनाया गया है। वे पहले गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क, उत्तरकाशी में प्रभारी उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
  • मयंक कुमार को प्रभारी उप निदेशक, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क (उत्तरकाशी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी के पद पर तैनात थे।
  • संदीपा शर्मा को अब प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले टिहरी डैम-1 वन प्रभाग (नई टिहरी) में प्रभारी DFO के पद पर कार्यरत थीं।
  • शिवी जोशी को प्रभारी उप निदेशक, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वे बाध्य प्रतीक्षारत थीं।

ये भी पढ़े :

एक नजर में देंखे तबादला सूची

अधिकारीनई जिम्मेदारी
रविंद्र पुंडीरप्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, टिहरी डैम-1 वन प्रभाग
अजय लिंगवालप्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट
हरीश नेगीप्रभारी उप निदेशक, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)
मयंक कुमारप्रभारी उप निदेशक, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क
संदीपा शर्माप्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी
शिवी जोशीप्रभारी उप निदेशक, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय

 

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts