ब्रेकिंग: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार। जानिए पूरा मामला

Suresh Rathore Arrested | Ankita Bhandari Case | Dehradun News | Uttarakhand Politics देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकरी के अनुसार , पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हरिद्वार जिले के बुग्गावाला से गिरफ्तार […]

Suresh Rathore Arrested | Ankita Bhandari Case | Dehradun News | Uttarakhand Politics

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकरी के अनुसार , पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हरिद्वार जिले के बुग्गावाला से गिरफ्तार किया गया है ।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह कार्रवाई अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो और नेताओं के नाम सार्वजनिक करने के मामले में की गई है।

पुलिस के अनुसार, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में पहले से मुकदमे दर्ज थे। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए थे, जिनमें भाजपा नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां और छवि धूमिल करने वाली सामग्री साझा की गई थी।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

जानकारी के अनुसार,इस मामले में हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद, नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज किए थे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ने पर बढ़ी थी चर्चा

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में समय-समय पर कई तरह के दावे और आरोप सामने आते रहे हैं। इसी दौरान वायरल हुए कुछ ऑडियो-वीडियो में कथित तौर पर नेताओं के नाम लिए गए थे, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की कानूनी समीक्षा भी की जा रही है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

भाजपा के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री से जुड़ा होने के कारण आने वाले दिनों में और सुर्खियां बटोर सकता है।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts