दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू सिटी बस ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, […]

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू सिटी बस ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिटी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग सहम गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बस चालक को पड़ा दौरा, हादसे की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस चालक को अचानक दौरा पड़ गया था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। फिलहाल चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद घायल मजदूर सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन शुरुआती समय में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को राह चलते वाहनों को रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के बाद कई स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गए। लोगों ने घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यातायात हुआ प्रभावित

हादसे के बाद लालपुर क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

दुःखद- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा सचिव व कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेश के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts