देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच में निंबस क्रिकेट अकादमी ने आर्यन क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि दूसरे मुकाबले में इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी को 108 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
निंबस क्रिकेट अकादमी की एकतरफा जीत

आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्यन क्रिकेट अकादमी की टीम 19.4 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से डी आनंद ने 20 रन, जबकि आराधना और तमन्ना ने 12-12 रन बनाए।
निंबस क्रिकेट अकादमी की गेंदबाज रीता कश्यप, अदिति, कनिका नेगी और सवया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट झटके।
71 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निंबस क्रिकेट अकादमी ने केवल 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 73 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नंदिनी कश्यप ने 35 रन और आरती भंडारी ने नाबाद 31 रन की शानदार पारी खेली। आर्यन की ओर से वेदिका अहलावत को एकमात्र सफलता मिली।
बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रीता कश्यप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट
दुःखद- उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा सचिव व कांग्रेस नेता जगदीश चंद्र का निधन
तनीषा और मेघा की तूफानी बल्लेबाजी, इवॉल्व की बड़ी जीत

टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से तनीषा खत्री ने 14 चौकों की मदद से शानदार 77 रन बनाए, जबकि मेघा सैनी ने 43 गेंदों पर 62 रन की दमदार पारी खेली। नीलम बिष्ट ने 20 रन का योगदान दिया।
अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी की ओर से निशा मिश्रा ने 3 विकेट, जबकि साक्षी जोशी और जानवी नौटियाल ने 2-2 विकेट लिए।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी की टीम इवॉल्व के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में मात्र 67 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनन्या ने 18 और सिद्रा फारूखी ने 16 रन बनाए।
इवॉल्व क्रिकेट अकादमी की ओर से ऋतिका और नीलम बिष्ट ने 3-3 विकेट झटके, जबकि प्रियंशी तोमर और सफीना को एक-एक सफलता मिली।
दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर
बड़ी खबर: आज भी 8 जिलों में बारिश का अलर्ट। जानिए मानसून कितनी दूर
महिला क्रिकेट को मिल रहा नया मंच
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश गोयल, संयुक्त सचिव नूर आलम, काउंसलर मनोज नौटियाल, योगेंद्र वाजपेयी, अर्जुन नेगी और आर्यन गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और राज्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है।





