सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी  महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हिंसा, शोषण और उत्पीड़न की शिकार […]

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी 

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हिंसा, शोषण और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें समय पर सुरक्षा और न्याय मिल सके।

महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं

समाधान दिवस के दौरान महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्वे चौक स्थित कामकाजी महिला छात्रावास परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में सभी सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, शोषण या किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को बिना किसी देरी के सहायता प्रदान की जाए।

सखी वन स्टॉप सेंटर में मिलती हैं ये महत्वपूर्ण सेवाएं

जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इनमें शामिल हैं—

  • निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
  • पुलिस सहायता
  • मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक परामर्श
  • रेस्क्यू एवं बचाव सेवा
  • निःशुल्क विधिक सहायता
  • अस्थायी आश्रय सुविधा
  • पुनर्वास एवं काउंसलिंग सेवाएं

उन्होंने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक

प्रशासन की ओर से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा सकें और उपलब्ध सहायता तंत्र का लाभ ले सकें।

जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संकट की स्थिति का सामना कर रही हैं, तो बिना किसी संकोच के सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करें। प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पीड़ित महिला तक समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी सहायता पहुंचाना है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं को सुनने के बाद खारिज कर दिया...

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts