बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले सरकारी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद कैंट कोतवाली […]

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले सरकारी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद कैंट कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मतदाता सत्यापन के दौरान हुआ विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित BLO रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नई बस्ती जूनियर हाईस्कूल क्षेत्र में मतदाता सूची सत्यापन और संबंधित प्रपत्रों को भरवाने के कार्य में लगे हुए थे।

इसी दौरान उनकी मुलाकात दो युवकों से हुई। आरोप है कि दोनों युवकों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए BLO के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। शिकायत में कहा गया है कि दोनों आरोपितों ने पहले गाली-गलौज की और फिर BLO के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और लगातार हमला कर रहे थे।

मौके पर मौजूद महिलाओं ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उन्हें आरोपितों से बचाया। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते बीच-बचाव नहीं होता तो कोई गंभीर घटना भी घट सकती थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनाया सख्त रुख

जनपद देहरादून में SIR कार्य में जुटे BLO के साथ हुई अभद्रता को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सख्त रुख अपनाया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी BLO या फील्ड स्टाफ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता, धमकी या मारपीट की घटना सामने आती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है और BLO कठिन परिस्थितियों में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ होने वाली अभद्रता फील्ड स्टाफ का मनोबल गिराने का प्रयास है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे SIR अभियान में तैनात BLO और निर्वाचन कर्मियों का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान के दौरान सरकारी कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की इस घटना ने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

8th Pay Commission: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts