दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी। दंपति समेत 5 साल के मासूम की मौत

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। श्यामपुर क्षेत्र स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी की टक्कर होने से बुजुर्ग दंपति और उनके पांच वर्षीय नाती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम […]

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। श्यामपुर क्षेत्र स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटी की टक्कर होने से बुजुर्ग दंपति और उनके पांच वर्षीय नाती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार, नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक मौके पर मौजूद नहीं था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दंपति और मासूम नाती की मौत

हादसे में श्यामपुर के गाजीवाली निवासी मंजू (50 वर्ष), उनके पति वीर सिंह (53 वर्ष) और उनका पांच वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर फ्लाईओवर पर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा था और चालक मौके से फरार था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को फ्लाईओवर पर किस परिस्थिति में खड़ा किया गया था।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे और फ्लाईओवर पर लापरवाही से खड़े वाहनों के कारण होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं को सुनने के बाद खारिज कर दिया...

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts