बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार भूमि घोटाले में IAS अधिकारी के घर समेत कई ठिकानो पर विजलेंस की छापेमारी

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद शुक्रवार को विजिलेंस की टीमों ने देहरादून, लखनऊ, दिल्ली, कनखल (हरिद्वार) और रुद्रप्रयाग समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की […]

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के चर्चित हरिद्वार नगर निगम 54 करोड़ रुपये भूमि घोटाले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद शुक्रवार को विजिलेंस की टीमों ने देहरादून, लखनऊ, दिल्ली, कनखल (हरिद्वार) और रुद्रप्रयाग समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक और सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

घोटाले से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापे

सूत्रों के अनुसार जो जानकारी मिल रही है, विजिलेंस की यह कार्रवाई भूमि घोटाले से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के आवासों एवं ठिकानों पर की जा रही है। जांच एजेंसियां महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं।

इससे पहले गुरुवार को विजिलेंस ने नगर निगम भूमि घोटाले के मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन कई राज्यों और शहरों में एक साथ छापेमारी कर विजिलेंस ने जांच को निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है।

54 करोड़ के भूमि घोटाले की गहराई से होगी जांच

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस की टीम घोटाले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। दस्तावेजों की पड़ताल के साथ वित्तीय लेनदेन और निर्णय प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं और मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच जारी, कई अहम खुलासों की उम्मीद

फिलहाल विजिलेंस की छापेमारी और जांच कार्रवाई लगातार जारी है। जांच एजेंसियां जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं।  जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

नोट: यह समाचार फिलहाल सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। विजिलेंस की कार्रवाई अभी जारी है और संबंधित एजेंसियों या राज्य सरकार की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे ही आधिकारिक पुष्टि या नए तथ्य सामने आएंगे, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts