वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। पिछले 15 वर्षों से युवाओं और समाज […]

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। पिछले 15 वर्षों से युवाओं और समाज में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने के लिए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

15 वर्षों से चला रहे हैं नशा मुक्ति अभियान

ललित जोशी पिछले डेढ़ दशक से स्कूलों, महाविद्यालयों और विभिन्न सामाजिक मंचों पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अब तक वह 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर चुके हैं।

‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के समापन समारोह में मिला सम्मान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 17 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया गया। अभियान का समापन मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हुआ, जहां ललित जोशी को सम्मानित किया गया।

कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सीमांत क्षेत्रों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक चलाया जागरूकता अभियान

‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के दौरान ललित जोशी ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने नीति-मलारी में आयोजित मैराथन के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इसके अलावा देहरादून के कई शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को “नशे को ना, जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

देशभर में चला नशा मुक्ति अभियान

‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के दौरान देशभर में जागरूकता रैलियां, शपथ अभियान, जनसंवाद और विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों, संस्थाओं और समाजसेवियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि “नशामुक्त भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़े और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास करे।”

ललित जोशी बोले- यह सम्मान पूरी टीम का है

राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर ललित जोशी ने भारत सरकार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सजग इंडिया से जुड़े सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों और युवाओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भविष्य में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के 2,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

Also Read This

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

ब्रेकिंग: नैनीझील में लगातार दूसरे दिन उतराता मिला शव। क्षेत्र में सनसनी

नैनीताल। कमल जगातीउत्तराखंड के नैनीताल में स्थित प्रसिद्ध नैनीझील से लगातार दूसरे दिन एक शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। शनिवार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts